हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में कथित अवैध देह व्यापार के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने एक होटल में छापेमारी कर एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो पीड़ित महिलाओं को भी सकुशल बरामद किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन महिलाओं को कथित तौर पर जबरन देह व्यापार में धकेला गया था। सिडकुल के होटल में चल रही थी अवैध गतिविधि पुलिस के मुताबिक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचना मिली थी कि सिडकुल क्षेत्र के एक होटल में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में एएचटीयू और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी की।कार्रवाई के दौरान पुलिस को होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने मौके से एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। दो पीड़ित महिलाएं सकुशल बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने होटल से दो पीड़ित महिलाओं को भी सुरक्षित बरामद किया। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि महिलाओं से कथित तौर पर जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर सिडकुल थाने पहुंचाया और मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी पुलिस एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला ने बताया कि देह व्यापार की सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी की थी। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया गया। पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि होटल में कथित अवैध गतिविधियां कब से संचालित हो रही थीं और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation क्षेत्र पंचायतों को फिर मिलेगी निधि, ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय-भत्तों में बढ़ोतरी की तैयारी