उत्तदराखंड में होली को देखते हुए कार्मिकों की छुट्टी निरस्त, जगह-जगह 108 एंबुलेंस रहेगी मुस्तैद
होली को देखते हुए आपातकालीन सेवा 108 एंबुलेंस ने भी कमर कस ली है। होली के अवसर पर प्रदेशभर में जगह-जगह 108 एंबुलेंस मुस्तैद रहेगी। इस संदर्भ में सोमवार को आपातकालीन सेवा का संचालन करने वाली कंपनी के महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) अनिल शर्मा की अध्यक्षता में देहरादून मुख्यालय में बैठक आयोजित हुई।
उन्होंने तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों व कार्मिकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली के मद्देनजर सभी 108 एंबुलेंस को हाई अलर्ट पर रखा जाए। किसी भी तरह की आपात परिस्थिति से निपटने को सभी कार्मिक ड्यूटी पर तत्पर रहेंगे। मुख्यालय समेत जिलों में तैनात सभी कार्मिकों का अवकाश निरस्त कर दिया गया है।
संवेदनशील स्थानों पर तैनात एंबुलेंस जाम में न फंसे इसके लिए भी व्यापक स्तर पर तकनीकी व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति के दौरान जाम की पूर्व सूचना केंद्रीय काल सेंटर को मिल सके। संवेदनशील स्थानों पर तैनात एंबुलेंस के जाम या टोल में फंसने के मद्देनजर पुलिस से भी सहयोग लिया जाएगा।
देहरादून व आसपास के मैदानी इलाकों में एंबुलेंस के साथ सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहेंगे। जिस कारण मरीज को सही समय पर अस्पताल पहुंचने व उपचार मिलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि देहरादून में घंटाघर, सर्वे चौक, जाखन, रायपुर, बल्लूपुर चौक, प्रेमनगर, विधानसभा व रेसकोर्स में मुख्य चौराहों पर 18 एंबुलेंस की तैनाती की गई है।
किसी भी तरह की आपात स्थिति की सूचना मिलिने पर तत्काल एंबुलेंस को घटना स्थल के लिए रवाना किया जाएगा। महाप्रबंधक ने बताया कि पिछले साल होली के दौरान 17 से 19 मार्च के बीच अन्य दिनों की अपेक्षा सड़क दुघर्टना की अधिक सूचनाएं मिलने के कारण इस बार भी बेहद सतर्कता बरती जा रही है। पूरी कोशिश है कि आपात स्थिति में जरूरतमंद को 108 एंबुलेंस की मदद मिल सके।
More Stories
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...
भारी बारिश से उत्तराखंड में बिगड़े हालात, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में मूसलाधार...
NHAI अधिकारियों को डीएम की चेतावनी, निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी
देहरादून:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग...
ऊर्जा निगमों के फैसले से UPNL कर्मचारियों में खुशी, अन्य विभागों से भी की मांग
देहरादून:- उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत UPNL (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की...
AICC ने दी उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम को मंजूरी, 107 प्रदेश सचिव भी बनाए गए
देहरादून:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की मंजूरी के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की नई कार्यकारिणी का ऐलान...
संतों ने दिया आशीर्वाद, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को मिला समर्थन
हरिद्वार: भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ प्रस्तावित विशेष कांवड़ यात्रा को...

Average Rating