आज सुबह नाश्ता करते समय कांवड़िए पर फेंका मांस, धरने पर बैठे कांविड़ए
आजकल शारदीय कांवड़ यात्रा चल रही है जिसके चलते आज सुबह जसपुर में नाश्ता कर रहे कांवड़िए पर मांस फेंकने पर बवाल हो गया। गिरफ्तारी और पुलिसकर्मी के माफी मांगने की मांग पर अड़े कावंडिए यही धरने पर बैठ गए हैं। हंगामे के चलते पुलिस प्रशासन मामले को शांत कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन कावंड़ियो में भारी आक्रोश है।
बुधवार को पंडाल में बैठकर नाश्ता कर रहे कांवड़िए पर अचानक मुर्गे की कटी हुई गर्दन फेंक दी। इससे कांवड़िए भड़क गए। आक्रोशित कांवड़ियों ने जमकर बवाल काटा। एलआइयू ने एसपी काशीपुर और एसएसपी को इस मामले की रिपोर्ट भेजी है। जिसमें एलआईयू की ओर से कहा गया है कि कांवर लेकर जा रहे युवक ने मौके पर मौजूद एक पुलिस कर्मी से अपने ऊपर मांस फेंके जाने की शिकायत की थी।
शिकायत के बावजूद पुलिसकर्मी ने मदद के बजाय कांवड़िए को नसीहत दे डाली, जिससे कांविड़ए आक्रोशित हो गए। उधर, कांवड़िए मास फेंकने वाले की गिरफ्तारी और पुलिसकर्मी के माफी मांगने की मांग पर अड़ गए हैं। यही धरने पर बैठे कांवडि़यों का हंगामा जारी है। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating