चारधाम यात्रा की शासन- प्रशासन ने शुरू की तैयारी, 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू
अक्षय तृतीया (22 अप्रैल) से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। श्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट धार्मिक परंपराओं के तहत अक्षय तृतीया के दिन खुलते है। जबकि, श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल, श्री हेमकुंड साहिब के कपाट मई माह में खुलेंगे चारधाम यात्रा शुरू होने में दो माह का समय बचा है। सरकार, शासन और जिला प्रशासन ने यात्रा की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
मंडलायुक्त सुशील कुमार ने चारधाम प्रशासन संगठन की सात फरवरी को बैठक बुलाई है। नगर निगम ऋषिकेश के स्वर्ण जयंती सभागार में चारधाम यात्रा से जुड़े तमाम विभागों के अधिकारी हिस्सा लेंगे। यात्रा प्रशासन संगठन के विशेष कार्याधिकारी व अपर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने बताया कि बैठक में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की तैयारियों की रुपरेखा तय होगी।
बैठक में पर्यटन विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पुलिस उप महानिरीक्षक, गढ़वाल मंडल के समस्त जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, पुलिस, पर्यटन, चिकित्सा, परिवहन, बिजली, पेयजल, सीमा सड़क संगठन, राष्ट्रीय राजमार्ग, पीडब्ल्यूडी, पेयजल, खाद्यान्न, नगर निगम, पंचायती राज, वन विभाग, दूरसंचार, श्री बदरी-केदार मंदिर समिति, गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब, स्थानीय परिवहन कंपनियों के प्रतिनिधि एवं शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे।
अपर आयुक्त क्वीरियाल ने बताया कि अक्षय तृतीया (22 अप्रैल) से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। श्री गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट धार्मिक परंपराओं के तहत अक्षय तृतीया के दिन खुलते है। जबकि, श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल, श्री हेमकुंड साहिब के कपाट मई माह में खुलेंगे। श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 18 फरवरी शिवरात्रि के दिन तय की जाएगी
More Stories
स्वास्थ्य और सुरक्षा: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्लान।
उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 का बिगुल बज चुका है। देश-दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म करते हुए...
हादसा: रुड़की में चलती कार में लगी आग से इलाके में दहशत, कार पूरी तरह खाक।
हरिद्वार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गुरुवार, 19 फरवरी की शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रुड़की क्षेत्र में एक चलती...
चार्जिंग पर मोबाइल और बाहर ताला: क्या खटीमा में किसी ने रची बड़ी साजिश?
उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र खटीमा की देवभूमि कॉलोनी में गुरुवार, 19 फरवरी की देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया,...
चंद्रग्रहण की वजह से बदली होली की तारीख, 4 मार्च को मनेगा रंगों का महापर्व।
हिंदू धर्म में होली का पर्व आपसी प्रेम, रंगों और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। साल 2026...
नैनीताल से उत्तरकाशी तक, अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? देखिए विस्तृत रिपोर्ट।
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम का मिजाज काफी हद तक सुहावना हो गया है। हालांकि, पहाड़ों...
गुणवत्ता और रफ्तार पर फोकस, संस्कृत शिक्षा सचिव का विश्वविद्यालय दौरा।
उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार एक्शन मोड में है।...

Average Rating