मंत्री सतपाल महाराज ने कहा नयार घाटी क्षेत्र में खोला जाएगा फ्लाइंग सफारी संस्थान

Read Time:2 Minute, 9 Second

बिलखेत,सतपुली:  नयार घाटी को पैराग्लाइडिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के बीड़ बिलिंग की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बीते दिन बिलखेत नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग महोत्सव के उद्घाटन पर बात कहीं, उन्होंने कहा कि नयार घाटी को पैराग्लाइडिंग के लिए हिमाचल प्रदेश के बीड़ बिलिंग की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

मंत्री महाराज ने बैलून में बैठकर पैराग्लाइडिंग एडवेंचर स्पोर्ट्स का शुभारंभ करते हुए कहा कि शीघ्र ही क्षेत्र में फ्लाइंग सफारी का इंस्टिट्यूट खोला जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण मिलने के साथ-साथ देश-विदेश से लोग यहां आकर पैराग्लाइडिंग का लुफ्त उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि नयार घाटी में पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेलों की गतिविधियों से एक ओर जहां शीतकालीन टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा वहीं सुदूरवर्ती क्षेत्रों का विकास भी संभव हो पाएगा।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, जिलाधिकारी आशीष चौहान, सुयश रावत, वेद प्रकाश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल, ग्राम प्रधान सुमिता देवी, मैत्री प्रकाश, कार्यक्रम संयोजक रतन सिंह असवाल, अजय रावत, अनिल बहुगुणा, मनोज नैथानी, विद्या दत्त नैथानी, दिवाकर, केशवानंद आर्य, कमलेश्वर प्रसाद एडवेंचर के एसीईओ अश्वनी पुंडीर सहित 18 पायलट शामिल थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *