नेता प्रतिपक्ष की बजट पर तीखी प्रतिक्रिया कहा, Budget2023 से महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी का बढ़ना तय - Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आम बजट 2023 पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आम बजट से गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ना तय है। एक बयान जारी कर यशपाल आर्य ने कहा है कि शिक्षा बजट घटाकर 2.64 % से 2.5 % करना दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही स्वास्थ्य बजट घटाकर 2.2 % से 1.98 % करना हानिकारक सिद्ध होगा।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बजट पर बिंदुवार कहा है कि 1.बढती बेरोजगारी, 2. किसानों की दुर्दशा, 3. गगनचुंबी मंहगाई, और 4. छोटे मझोले उद्योगों के अस्तित्व पर संकट , इन सबके लिए बजट में कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा है कि कृषि, पब्लिक हेल्थ, शिक्षा, मनरेगा, फ़ूड सिक्यूरिटी व सामाजिक सरोकारों, जन कल्याण के बजट आवंटन पिछले वर्ष की तुलना में कम किए गए! जोकि किसान-मजदूर, गरीबों, पिछड़ों, दलितों आदिवासियों के लिए खतरे की घंटी!

यशपाल आर्य ने कहा है कि आम बजट मध्यम वर्ग को शहद में लिपटी कडवी गोलियों के अतिरिक्त कुछ नहीं,आयकर सुधार उस नयी व्यवस्था में जिसमें छूट देने के प्रावधान नहीं है। आर्य ने कहा है कि अमृत काल में उद्योगपतियों को ओर रियायतें लेकिन असंगठित क्षेत्र की उपेक्षा जारी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *