मुख्यमंत्री से जोशीमठ के व्यापार संघ व होटल कारोबारियों ने की भेंट
देहरादून: जोशीमठ के व्यापार संघ व होटल कारोबारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर आपदा प्रभावितों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित क्षेत्र में तत्परता के साथ कार्य कर रही है और आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है।
व्यापार संघ व होटल कारोबारियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के नेतृत्व में बीते दिन सचिवालय में मुख्यमंत्री से भेंट की। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि आपदा के कारण जोशीमठ का व्यापार व होटल कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। आगामी अप्रैल माह में यात्रा सीजन शुरू होने वाला है। वर्तमान में आपदा के कारण जोशीमठ में किसी भी प्रकार के निर्माण व मरम्मत के कार्यों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
लिहाजा, यात्रा शुरू होने से पूर्व उन्हें अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों, होटल इत्यादि की मरम्मत, सौंदर्यीकरण आदि कार्यों की अनुमति प्रदान की जाए। ताकि यात्राकाल में तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। व्यापारी नेताओं ने प्रभावित व्यापारियों के लिए राहत के उपायों के अलावा हेलंग बाइपास के निर्माण पर पुनर्विचार के लिए भी मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।
इस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह से संवेदनशील है। सरकार प्रभावितों की हर संभव सहायता को तत्पर है। वे स्वयं प्रतिदिन जोशीमठ की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने व्यापारी नेताओं से आगामी यात्रा के मद्देनजर सकारात्मक वातावरण तैयार करने की अपील भी की।
प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय उद्योग व्यापार के प्रदेश उपाध्यक्ष माधव प्रसाद सेमवाल, जोशीमठ व्यापार मंडल के अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, तहसील अध्यक्ष अमित सती, लालमणि सेमवाल आदि शामिल थे।
More Stories
धारी देवी मंदिर न्यूज़: उफनती नदी में कूदा बोट ऑपरेटर, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो आया सामने।
उत्तराखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ धारी देवी मंदिर के समीप अलकनंदा नदी के शांत जल में शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई।...
बदलेगा त्रिवेणी घाट का स्वरूप: कुंभ 2026 के लिए उत्तराखंड सरकार का मेगा प्रोजेक्ट।
आगामी कुंभ मेले के भव्य आयोजन और ऋषिकेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर का धार्मिक पर्यटन केंद्र बनाने की दिशा में सरकार...
वर्दी का अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा: शुक्रवार सुबह देहरादून पुलिस लाइन में दिखा एसएसपी का सख्त रूप।
देहरादून: राजधानी देहरादून की पुलिसिंग में शुक्रवार की सुबह अनुशासन और चुस्ती-फुर्ती का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वरिष्ठ...
उत्तराखंड में ड्रग डिटेक्शन किट का बढ़ेगा उपयोग, एसटीएफ और शिक्षण संस्थानों में होगा समन्वय।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने के संकल्प के साथ मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सचिवालय में एक हाई-प्रोफाइल कार्यशाला की...
मिशन बजट 2026: पौड़ी की जनता से मिले CM धामी, विरोध के बावजूद संवाद जारी।
पौड़ी गढ़वाल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी 20 फरवरी 2026 को एक दिवसीय दौरे पर पौड़ी पहुंचे। रांसी मैदान...
उत्तराखंड बैंकिंग क्राइसिस: ₹124 करोड़ की जमा राशि पर मंडराया खतरा, जनता में आक्रोश।
देहरादून: उत्तराखंड के बैंकिंग क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब देहरादून अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के गहरे वित्तीय संकट...

Average Rating