मुख्यमंत्री ने कहा जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने से भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में शांतिपूर्ण ढंग से हुई संपन्न
रायवाला: बीते दिन रायवाला में भारतीय जनता पार्टी की आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति बैठक संपन्न हो गई है। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने से पूरे देश में एक सुखद संदेश गया और कश्मीर में शांति स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने से जो वातावरण बना है, उसका ही नतीजा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। आज कश्मीर में यदि राहुल यात्रा लेकर जा पाए तो इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए काम ही है कि धारा 370 समाप्त होने के बाद शांतिप्रिय माहौल में उनकी यात्रा संपन्न हो सके तो इसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देनी चाहिए।

रायवाला में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है। यही वजह है कि वह अनर्गल मुद्दों को राजनीति में ला रहा है। उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सलाहकार जोशीमठ के मुद्दे पर सरकार को सुझाव दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता भारत जोड़ो यात्रा में जोशीमठ को अलग ढंग से प्रस्तुत कर राज्य की छवि को खराब कर रहे हैं।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating