यूथ कांग्रेस के नए पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण में दिखी गुटबाजी, पोस्टरों में प्रीतम दिखे करन नहीं
कांग्रेस में लगा गुटबाजी का दीमक सीनियर नेताओं से होते हुए अब यूथ कांग्रेस तक भी आ पहुंचा है। यूथ कांग्रेस के हाल ही में चुनाव संपन्न हुए, शुक्रवार को नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह और कार्यकारिणी की मीटिंग का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल के बाहर लगे बैनर में यूथ कांग्रेस ने प्रीतम सिंह की फोटो तो लगाई थी, लेकिन बैनर से पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का फोटो गायब था। करन माहरा थोड़ी देरी से आयोजन स्थल पर पहुंचे और बातों ही बातों में मंच से अपनी बात भी कह गए, कि मुझे आयोजन की सूचना तो दी गई, लेकिन कहां होगा ये नहीं बताया गया। लिहाजा, वेन्यू खोजने में देर लग गई, बैनर को लेकर माहरा बोले की प्रीतम सिंह पूर्व में नेता प्रतिपक्ष भी रहे है और प्रदेश अध्यक्ष भी हो सकता है प्रीतम सिंह उनको ज्यादा पसंद हों।
उधर प्रीतम सिंह ने जवाब दिया कि मैं न पोस्टर देखता हूं, न पोस्टर पर ध्यान देता हूं, मैं पोस्टर की राजनीति नहीं करता। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर बोले बैनर किसने कैसे लगाए इसका उन्हें पता नहीं है।
कांग्रेस में गुटबाजी तो जग जाहिर है, लेकिन अब पोस्टर पॉलिटिक्स के जरिए नेता एक दूसरे पर वार करने से नहीं चूक रहे हैं, इससे पहले कांग्रेस भवन में दो बार पोस्टर को लेकर पार्टी नेताओं में विवाद हो चुका है।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating