उत्तराखंड वन विभाग ने उप वन संरक्षक बीडी सिंह सहित पांच अधिकारियों के किए तबादले
उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, वन विभाग ने उप वन संरक्षक बीडी सिंह सहित पांच अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें बीडी सिंह को हाल ही में मंदिर समिति की प्रतिनियुक्ति खत्म होने के बाद राजाजी पार्क में तैनात किया गया था। उन्हें अब वहां से हटा दिया गया है।
शासन से जारी आदेश के मुताबिक, एसपी प्रकाश चंद आर्य को प्रभारी प्रभागीय वन अधिकारी कालागढ़, लैंसडौन से हटाकर पीसीसीएफ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। उप वन संरक्षक बीडी सिंह को राजाजी राष्ट्रीय पार्क से हटाकर उप वन संरक्षक निगरानी, मूल्यांकन एवं आईटी देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
इस पद पर तैनात उप वन संरक्षक कहकशा नसीम को राजाजी राष्ट्रीय पार्क में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात किया गया है। उप वन संरक्षक कुंदन कुमार को तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर से हटाकर रामनगर वन प्रभाग में उप वन संरक्षक पद पर तैनाती दी गई है। उप वन संरक्षक नीरज कुमार को कार्बेट के डिप्टी डायरेक्टर पद से हटाकर कालागढ़ टाइगर रिजर्व लैंसडौन में तैनाती दी गई है।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating