मुख्यमंत्री अध्यादेश लाकर हल्द्वानी की बस्ती को उजड़ने से बचाएं: शेख अब्दुल अजीज कुरैशी
काशीपुर: ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शेख अब्दुल अजीज कुरैशी के नेतृत्व में हल्द्वानी की बस्ती उजाड़ने के मामले को लेकर एसडीएम काशीपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन भेजा हल्द्वानी की बस्ती को उजाड़ने से बचाने के लिए काशीपुर में भी मजबूत आवाज बुलंद हो रही है। ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन का मानना है कि 50 सालों से अधिक आबाद जिंदा बस्ती को उजाड़ कर कब्रिस्तान नहीं बनने दिया जाएगा। हमें देश की न्यायपालिका पर भरोसा है।
फेडरेशन ने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि अध्यादेश के माध्यम से उजड़ने से बस्ती को बचाये, शीघ्र ही ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबर खान के नेतृत्व में इन परेशान हाल लोगों की हिमायत में शीघ्र ही हल्द्वानी पहुँचेगा।
भविष्य के नौजवान सड़कों पर हैं और गुजारिश कर रहे हैं बचा लो इन लोगों की जिंदगियों को भी इनसे इनके जीने का हक मत छीनो, ज्ञापन देने वालों में फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शेख अब्दुल अजीज कुरैशी, प्रदेश सचिव मौ आरिफ खान, प्रदेश संगठन मंत्री हनीफ अंसारी गुड्डू, नगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर, नगर महासचिव राशिद अंसारी, मोहम्मद अलीम एडवोकेट, मोहम्मद आकिब एडवोकेट, सलाउद्दीन,अमजद अली, मोहम्मद रियासत, फईम खान इमामुद्दीन बड्डन, आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating