देहरादून में सुबह की शुरूआत हुई कोहरे के साथ, 48 घंटे के दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना
आज सुबह की शुरूआत राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे से हुई। साथ ही आसमान में बादल छाएं हुए है, वहीं उत्तराखंड के पांच जिलों के पर्वतीय इलाकों में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार हैं।
मैदानी जिले ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में शीतलहर और घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने शीतलहर को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, राज्य के कुछ इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और देहरादून के पर्वतीय इलाकों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, मौसम का बदला मिजाज सिर्फ 48 घंटे तक ही देखने को मिलेगा। 31 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से ठंड का असर कम होगा।
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating