53वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आज उत्तराखंड पवेलियन में प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और संजय सूरी ने किया भ्रमण
गोवा:- गोवा में चल रहे 53वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आज उत्तराखण्ड पवेलियन में प्रसिद्ध अभिनेता पंकज त्रिपाठी और संजय सूरी ने भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्हें उत्तराखण्ड की पहाड़ी टोपी और अंगवस्त्र भेंट किया गया।

इस अवसर पर पंकज त्रिपाठी ने उत्तराखण्ड फ़िल्म नीति और शूटिंग लोकेशन की जानकारी लेते हुए कहा कि उत्तराखण्ड बेहद खूबसूरत जगह है।

इसके साथ ही संजय सूरी ने फ़िल्म नीति में शॉर्ट फ़िल्म और वीडियो ब्लॉगिंग को स्थान देने का सुझाव दिया। इस दौरान उपनिदेशक सूचना/ नोडल अधिकारी उत्तराखण्ड फ़िल्म विकास परिषद डॉ. नितिन उपाध्याय मौजूद रहे।

53वें अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा प्रतिभाग किया गया है। मध्यप्रदेश, उत्तराखण्ड, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, झारखंड के साथ ही अन्य फ़िल्म निर्माता और निर्देशकों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इन सबके बीच उत्तराखंड पवेलियन सभी फ़िल्म निर्माता और निर्देशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating