चिंतन शिविर में आज वन विभाग एवं कौशल विकास की लघु एवं दीर्घ कालिक योजनाओं पर दिया गया प्रस्तुतिकरण

Read Time:5 Minute, 14 Second

मसूरी: मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में चल रहे “सशक्त उत्तराखण्ड @ 25” चिंतन शिविर के अंतिम दिन आज वन विभाग एवं कौशल विकास की लघु एवं दीर्घ कालिक योजनाओं पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक ने बताया कि प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पांच नए डेस्टिनेशन अगले 05 वर्षों में चयनित एवं विकसित किए जाएंगे। इसी तरह अंतरराष्ट्रीय मार्केटिंग लिंकेज बनाकर 10 नए डेस्टिनेशन अगले 10 वर्ष में विकसित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि मानव-वन्य जीव संघर्ष को रोकने हेतु स्टेट एक्शन प्लान बनाने के साथ ही संवेदनशील इलाकों में रैपिड रेस्पॉन्स टीमों का गठन किया जाएगा। बंदरों के आतंक को कम करने के लिए भी बंदरों को पकड़कर उनकी नसबंदी की जा रही है।

सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय

सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय द्वारा आयुष को लेकर विभाग का रोडमैप बताया गया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को आयुष एवं योग का हब बनाना के लिए इस क्षेत्र में प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को प्रोमोट किया जा रहा है। आयुष ढांचें को भी अपग्रेड करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी 300 वेलनेस सेन्टर संचालित हो रहे हैं साथ ही योगा एवं नेचुरोपैथी का सेल भी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में आदर्श आयुष ग्राम विकसित करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय
सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय

डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय द्वारा उद्योग के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रस्तुतिकरण दिया गया। उन्होंने बताया गया कि हरिद्वार एवं पंतनगर सिडकुल में अच्छा काम हो रहा है। इकोनॉमिक डेवलपमेन्ट के लिए स्वरोजगार पर जोर दिया गया है। GI टैगिंग बढ़ाने के भी प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टूरिज्म एवं सर्विस सेक्टर पर विशेष ध्यान देने के साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट टू प्रोडक्ट पर भी कार्य किए जा रहे हैं। उद्योग जगत के लोगों को भी राज्य में अधिकतम इन्वेस्ट के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इन्वेस्टमेंट के लिए लैंड बैंक पर भी कार्य किए जा रहे हैं।

सचिव कौशल विकास विजय कुमार यादव

सचिव कौशल विकास विजय कुमार यादव ने कहा कि उद्योगों की डिमांड के हिसाब से कौशल विकास विभाग द्वारा लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण और लॉन्ग एवं शॉर्ट टर्म स्किल डेवलपमेंट की व्यवस्थाएं की गई है। फैकल्टी को भी अप स्किलिंग करने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपडेटेट ट्रेनिंग मेटेरियल एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ लोगों को प्रशिक्षण मिले, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। आईटीआई में स्पेशल ट्रैनिंग प्रोग्राम भी आयोजित किए जा रहे हैं। आईटीआई सहसपुर में स्किल हब भी बनाया गया है।

सचिव कौशल विकास विजय कुमार यादव
सचिव कौशल विकास विजय कुमार यादव

नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल

नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल द्वारा पहाड़ी भवन निर्माण शैली को संरक्षित करने और रोजगार देने के उद्देश्य से हुनरशाला पहाड़ों में खोलने का सुझाव दिया गया। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा कौशल विकास विभाग को नोडल विभाग बनाने का सुझाव दिया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, एल फैनई समेत सचिवगण एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *