सीएम धामी निकले मॉर्निंग वॉक पर युवाओं के साथ लगाई दौड़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा के दौरे पर हैं। आज सुबह वे भरी ठंड में मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान उन्होंने रास्ते में मिले लोगों से विकास कार्यों का फीडबैक लिया। वहीं, विशेष रूप से उन्होंने युवाओं से बात की। इस दौरान वे स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे और वहां अभ्यास कर रहे युवाओं के साथ दौड़ लगाई। इसके बाद उन्होंने उनके साथ बैडमिंटन भी खेला। प्रदेश के मुखिया को अपने बीच पाकर युवा काफी उत्साहित नजर आए।सीएम धामी ने युवाओ से कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। पढ़ाई के साथ ही फिट रहना भी बहुत जरूरी है। खेल को हमें अपनी आदत में शामिल करना चाहिए।
सीएम धामी ने कहा कि हम सभी को मिलकर ‘खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट’ में पूरी उर्जा के साथ शामिल होना चाहिए। हमें चाहिए कि हम खेल के क्षेत्र में भी देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होने का संकल्प लें।
इस दौरान सीएम धामी ने आम लोगो से मिलकर उनका हाल-चाल भी जान और सरकारी विकास योजनाओं व विकास कार्यों के बारे में फीडबैक भी लिया।
इसके बाद उन्हांने राजकीय पुस्तकालय का लोकार्पण किया। वहीं वे एनसीसी कैडेट्स व अन्य प्रतिभाशाली स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ‘उत्तराखण्ड राज्य सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा’ विषय पर संवाद में शामिल हुए।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating