दुष्कर्म के मुकदमे की जांच में लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सिडकुल थाने में तैनात एक महिला दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमे में आरोपित का पता पीड़िता को मालूम नहीं था। गिरफ्तारी करना तो दूर आरोपित का पता भी नहीं ढूंढा महिला दारोगा ललिता चुफाल ने आरोपित की गिरफ्तारी करना तो दूर आरोपित का पता भी नहीं ढूंढा और अज्ञात में चार्जशीट लगा दी। संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने महिला दारेागा को सस्पेंड कर दिया। साथ ही इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल को प्रारंभिक जांच के आदेश भी दिए हैं।कई बार दुष्कर्म के बाद फरार हो गया आरोपित कुछ दिन पहले सिडकुल क्षेत्र की एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपित सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। वहीं पीड़िता की मुलाकात हुई और शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म के बाद आरोपित फरार हो गया। पीड़िता ने मुकदमे में आरोपित का नाम व स्थानीय पता लिखवाया था, लेकिन मूल पते की जानकारी उसे नहीं थी। अज्ञात आरोपित के खिलाफ लगा दी चार्जशीट विवेचना के दौरान महिला उपनिरीक्षक ललिता चुफाल ने आरोपित के स्थानीय पते पर जानकारी जुटाई, लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद महिला उपनिरीक्षक ने दो महीने के भीतर अज्ञात आरोपित के खिलाफ चार्जशीट लगा दी। मामला सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान के जानकारी में होने के बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह को अवगत कराया। इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी अजय सिंह ने ललिता चुफाल को सस्पेंड कर दिया है। विवेचकों को हिदायत, अफसरों को नसीहत एसएसपी ने सभी विवेचकों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग की एक महत्वपूर्ण कड़ी विवेचना होती है। इसी आधार पर पीड़ित को न्याय मिलता है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी ने सभी थाना कोतवाली प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को भी नसीहत दी है कि वह समय-समय पर विवेचकों का मार्गदर्शन करें। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation सीएम धामी लेने जा रहे बड़ा फैसला एयरपोर्ट, हेलीपैड और अन्य प्रतिष्ठानों को मिलेगी दक्ष फोर्स सीएम धामी निकले मॉर्निंग वॉक पर युवाओं के साथ लगाई दौड़