एम्स ऋषिकेश कॉलेज की B.S.C (हॉनर) नर्सिंग 2022 के बैच ने ओरिएंटेशन प्रोग्राम किया आयोजित
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बी.एस.सी. (हॉनर) नर्सिंग 2022 बैच का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया।
कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम का संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह व संस्थान के अन्य फैकल्टी सदस्यों ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि नर्सिंग एक ऐसा व्यवसाय है, जिसका मरीजों की देखभाल में चिकित्सकों की तुलना में अधिक योगदान होता है, लिहाजा नर्सिंग केयर से जुड़े लोगों को मरीज के साथ सद्व्यवहार रखते हुए अपने कार्य को अंजाम देना चाहिए। डीन एकेडेमिक प्रो. जया चतुर्वेदी ने कहा कि नर्सिंग का अर्थ केयरिंग है, लिहाजा नर्सिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को पेशेंट देखभाल में दक्ष होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित किया I

नर्सिंग प्रिंसिपल डॉ. स्मृति अरोड़ा ने नर्सिंग छात्राओं को एम्स ऋषिकेश परिवार में शामिल होने के लिए बधाई दी और उनका स्वागत किया। समारोह की शुरुवात सरस्वती वंदना से की गई I
इस अवसर पर वीडियो के माध्यम से नर्सिंग महाविद्यालय की गतिविधियों की झलक तथा पूर्व के वर्षों में आयोजित चार दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम की स्मृतियों को प्रस्तुत किया गया।

समारोह के दौरान एनाटॉमी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ब्रिजेंद्र सिंह, हेड ऑफ डिपार्टमेंट बायोकेमिस्ट्री डॉक्टर अनीसा आतिफ मिर्ज़ा, चीफ नर्सिंग ऑफिसर रीटा शर्मा, कॉलेज ऑफ नर्सिंग की आचार्य व 2022 बैच के को-ऑर्डिनेटर रूपिंदर देओल, सह आचार्य और नर्सिंग ट्यूटर मिस पूनम समेत संस्थान के कई फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating