विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए सीएम धामी पहुंचे आराकोट - Uttarakhand Samachar

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकाप्टर से पुरोला आराकोट में पहुंचे, वहीं आराकोट क्षेत्र से लगे हिमाचल प्रदेश की जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार में पहुंचे। उनके साथ विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान व पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल भी है।


सीएम पुष्कर सिंह धामी के अचानक बिना किसी सूचना के आराकोट पहुंचे। यहां स्थानीय कार्यकर्ताओ से भेंट करने के बाद वह छोटे वाहन से आराकोट क्षेत्र से लगे हिमाचल प्रदेश की जुब्बल कोटखाई विधानसभा के रोटान, मांडल, ठाणा,जगटान आदि क्षेत्र में विधानसभा चुनाव प्रचार में निकले।

हिमाचल प्रदेश में स्थित पौराणिक श्री हॉटकेश्वरी दुर्गा माता मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा अर्चना की। इसके बाद स्थानीय निवासियों से मुलाकात की।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *