चीन से आ रही नदियों पर सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सुरक्षा उपकरण लगाने के निर्देश दिए
सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने चीन से आ रही नदियों पर सुरक्षा उपकरण लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट के तहत नदियों पर सुरक्षा के उपकरण लगाए जा रहे हैं। सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को यमुना कॉलोनी में सिंचाई विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की।
उन्होंने भीमताल की डैम सेफ्टी स्टडी के अनुसार जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान महाराज ने जमरानी बांध परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत स्वीकृति देने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने और सौंग बांध परियोजना का निर्माण महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परियोजना के तहत करने के लिए आवश्यक तैयारी करने को कहा।
उन्होंने कहा कि सौंग परियोजना के तहत 1774 करोड़ का व्यय प्रावधान है और केंद्र सरकार ने राज्य से जो अपेक्षा की है ऐसी सभी कार्य जल्द पूरे किए जाएं। उन्होंने नदियों के चैनेलाइजेशन एवं ड्रेजिंग के कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating