वाल्मीकि शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर तनाव, लंढोरा कस्बे में धारा 144 लागू
रुड़की के लंढोरा कस्बे में धारा 144 लागू होने के बावजूद भाजपा व कुछ संगठनों की ओर से रविवार को वाल्मीकि शोभायात्रा निकाले जाने को कहा गया है। इंटरनेट मीडिया पर इसको लेकर कई मैसेज प्रसारित हो रहे हैं। लंढोरा चलने की अपील की गई है।
पुलिस प्रशासन के अधिकारी शोभा यात्रा को लेकर कोई नई प्रथा शुरू करने की अनुमति नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते कस्बे में धारा 144 लागू है बाहर से किसी को कस्बे में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। सभी चौक व मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात है।
प्रशासन की ओर से शनिवार को ही कस्बे में धारा 144 लागू करने के साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। रविवार की सुबह ही 6 से अधिक थानाध्यक्ष, एसपी सिटी, एसपी देहात व एसडीएम समेत तमाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कस्बे में डेरा डाले है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
More Stories
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...
देहरादून बैंक घोटाला: ऑडिट में सामने आई 38 करोड़ की धांधली, पुलिस जांच में जुटे अधिकारी।
राजधानी देहरादून के दर्शन लाल चौक स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।...
पार्टी, शराब और फिर कत्ल: देहरादून के दिगंबर हत्याकांड की पूरी इनसाइड स्टोरी।
राजधानी देहरादून में दोस्ती और विश्वास को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बीते 9 फरवरी से लापता 28...
देहरादून कोर्ट थ्रेट: पुलिस ने पूरे परिसर को घेरा, सुरक्षित स्थान पर भेजे गए लोग।
उत्तराखंड में सार्वजनिक स्थलों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले...

Average Rating