कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर यूकेडी ने दी आंदोलन की चेतावनी, सीएम को प्रेषित किया ज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल मुख्यमंत्री से विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के कई महीनों से लंबित भुगतान दीपावली से पहले करने की मांग की है। इस संबंध में आज यूकेडी कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने वेतन भुगतान न होने की स्थिति में यूकेडी ने दीपावली न मनाने और आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि एनएचएम , पीआरडी, मेडिकल कॉलेजों, मनरेगा वित्त पोषित विद्यालयों के कर्मचारियों के अलावा आधा दर्जन विभागो में कार्यरत तमाम कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। लंबे समय से वेतन के बगैर जीवन यापन करना इनके लिए काफी कठिन हो चला है।
उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय संगठन सचिव राजेंद्र गुसाईं ने बताया कि यूकेडी कार्यकर्ताओं ने भी कर्मचारियों का वेतन भुगतान न होने की स्थिति में दीपावली पर्व न मनाने का फैसला किया है। यूकेडी के संगठन सचिव अशोक नेगी ने चेतावनी दी है कि यदि वेतन भुगतान नहीं किया गया तो यूकेडी इन कर्मचारियों के लिए आक्रोशित होकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने के लिए मजबूर होगी।
यूकेडी के संरक्षक लताफत हुसैन ने सवाल उठाया कि यदि इतने बड़े स्तर पर इन कर्मचारियों के घर दीपावली मे भी मायूस रहेंगे तो भला हम सब कैसे दीपावली खुशी से मना सकते हैं। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों मे शिवप्रसाद सेमवाल, लताफत हुसैन, राजेंद्र प्रधान, राजेन्द्र गुसाईं, अशोक नेगी, सुमित डंगवाल आदि एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating