युवाओं के लिए अच्छी खबर, समूह-ग की पुरानी भर्तियों में आयु सीमा में जारी रहेगी छूट
उत्तराखंड युवाओं के लिए खुशखबरी की खबर सामने आई है, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग की जिन पुरानी भर्तियों के विज्ञापन निकालकर ऑनलाइन आवेदन लिए थे, उनमें दोबारा आवेदन करने पर उनसे न तो कोई शुल्क लिया जाएगा और न ही नई आयु सीमा की कटऑफ डेट लागू होगी। इसके बजाय UKSSSC की पुरानी विज्ञप्ति की आयु सीमा की कटऑफ डेट ही मान्य होगी।
UKSSSC पेपर लीक प्रकरण के बाद सरकार ने समूह-ग की 23 भर्तियों को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से हटाकर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंप दिया था। इनके लिए राज्य लोक सेवा आयोग ने कैलेंडर जारी किया था। पुलिस कांस्टेबल की विज्ञप्ति जारी की जा चुकी है।
अब पटवारी-लेखपाल भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जा रही है। चूंकि कई भर्तियां ऐसी हैं, जिनके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ऑनलाइन आवेदन करा चुका था। लिहाजा, इन भर्तियों के दोबारा आवेदन में अब उम्मीदवारों को दोबारा शुल्क जमा नहीं करना होगा।
उन्हें प्रोसेसिंग शुल्क से भी मुक्त रखा गया है। वहीं, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जिन भर्तियों के आवेदन पूरे कर लिए थे, उनके अब राज्य लोक सेवा आयोग दोबारा आवेदन तो कराएगा, लेकिन आयु सीमा की कटऑफ डेट पुरानी ही रहेगी। सचिव कार्मिक शैलेश बगोली ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि अमर उजाला ने 22 सितंबर के अंक में ही इसका खुलासा कर दिया था।
More Stories
ट्रॉली पर बढ़ते दबाव और भूस्खलन के खतरे के चलते मध्यमहेश्वर यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।...
भूस्खलन के खतरे के बीच मसूरी में सरकारी आवासों पर मंडराया संकट
मसूरी: लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार...
उत्तराखंड: सबदरखाल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो...
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...

Average Rating