जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में महिला सशक्तीकरण विभाग ने किया ‘‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” बैठक का आयोजन
जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ‘‘ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” बैठक का आयोजन किया गया। बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थानीय परम्परा एवं संस्कृति से जोड़ते हुए उनकी रूचि के अनुसार प्रशिक्षण एवं आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में बालिकाओं को शिक्षित बनाने तथा उनको रोजगार परक कौशल विकास प्रशिक्षण दिलाये जाने के लिए प्रभावी योजना बनाने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिए। साथ ही बालिकाओं को पढाई’-लिखाई के साथ-साथ उनकी रूचि के अनुसार व्यवासायिक एवं तकनीकि रूप से प्रशिक्षित करने तथा जो बालिकाएं आगे की पढाई करना चाहती हैं उनके लिए स्कॉलरशिप की व्यवस्था के साथ विभिन्न संस्थाओं से इस कार्य मे सहयोग लिया जाए।
शुरूआत में अनाथ एवं गरीब बालिकाओं एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति की बालिओं का चिन्हित किया जाएगा तथा ग्रोथ सेन्टर बनाते हुए बालिओं को तकनीकि व्यवसायिक प्रशिक्षण के साथ ही स्थानीय परम्परा, संस्कृति, कला, मांगल गायन, वाद्य यंत्र वादन, वॉल पेन्टिंग, वाहन चलाना, मैकेनिक, डिजाईनिंग, आदि रूचि के अनुसार रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिससे आगे चलकर उनकी आर्थिकी मजबूत हो तथा वह आत्मनिर्भर बन सके। ऑनलाइन व्यवसायिक प्रशिक्षण की भी व्यवस्था बनाने पर बल दिया तथा बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस के सहयोग से आत्मरक्षा का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा।
More Stories
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...
भारी बारिश से उत्तराखंड में बिगड़े हालात, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में मूसलाधार...
NHAI अधिकारियों को डीएम की चेतावनी, निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी
देहरादून:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग...
ऊर्जा निगमों के फैसले से UPNL कर्मचारियों में खुशी, अन्य विभागों से भी की मांग
देहरादून:- उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत UPNL (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की...

Average Rating