15 सितंबर तक जांच रिपोर्ट, 15 नवंबर तक कमियों का समाधान; हरिद्वार में शौचालयों पर बड़ा अभियान
हरिद्वार:- जिले में सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई, रखरखाव और जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर निरीक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने मंगलवार को वर्चुअल बैठक कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक का आयोजन उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों और परिसरों में मौजूद सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कर कमियों की पहचान की जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जनपद के 87 विभागों एवं कार्यालयों के लिए विभागवार उपसमितियां गठित की गई हैं। ये टीमें न्यायालय परिसर, कलक्ट्रेट, तहसील, पुलिस कार्यालय, नगर निकायों समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में बने सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण के दौरान शौचालयों की स्वच्छता, पेयजल, बिजली और प्रकाश व्यवस्था, महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग सुविधाएं, दिव्यांगजनों के लिए सुगम पहुंच, नियमित सफाई, अनुरक्षण और आवश्यक मरम्मत जैसे बिंदुओं की जांच की जाएगी।
सभी उपसमितियों को 15 सितंबर 2026 तक निरीक्षण पूरा कर विस्तृत जांच एवं अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण में सामने आने वाली कमियों के आधार पर विभागवार कार्ययोजना तैयार की जाएगी। प्रशासन की योजना के मुताबिक 15 अक्टूबर 2026 तक आवश्यक वित्तीय स्वीकृतियां और धनराशि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इसके बाद स्वीकृत कार्यों को पूरा करने और चिन्हित कमियों के निराकरण के लिए 15 नवंबर 2026 तक की समयसीमा निर्धारित की गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण में सामने आने वाली सभी कमियों का तीन महीने के भीतर पूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कराए गए कार्यों का मौके पर जाकर सत्यापन भी कराया जाएगा।
सभी विभागों को 20 नवंबर 2026 तक विभागवार और कार्यालयवार अनुपालन रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया है। अधिकारियों को स्पष्ट किया गया है कि हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में नगर आयुक्त रुड़की गोपाल राम बिनवाल, जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी योगेश कुमार, स्वजल नोडल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
देहरादून समेत कई जिलों में 36 BDO की नई तैनाती, शासनादेश जारी
देहरादून:- उत्तराखंड शासन के ग्राम्य विकास विभाग ने सहायक खंड विकास अधिकारियों (ABDO) को पदोन्नति का लाभ देते हुए खंड...
बड़ोवाला में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर चलाई गोली, जांच में जुटी पुलिस
देहरादून:- राजधानी देहरादून में आपराधिक घटनाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में...
2027 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, अल्पसंख्यक विभाग ने घोषित की नई प्रदेश कार्यकारिणी
देहरादून:- उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस...
उत्तराखंड में चुनावी हलचल तेज, नितिन नवीन के दौरे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर कसा तंज
देहरादून:- सोशल मीडिया पर राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक एवं भ्रामक सामग्री को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस में...
‘राजनीतिक फायदे के लिए संवेदनशील मुद्दों को हवा न दें’, हल्द्वानी विवाद पर धामी की कांग्रेस को नसीहत
हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण यज्ञ को लेकर सियासत लगातार...
हल्द्वानी में BJP की बड़ी बैठक, धामी समेत वरिष्ठ नेताओं ने दिया मार्गदर्शन
हल्द्वानी में भाजपा उत्तराखंड की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति बैठक विधिवत रूप से शुरू हो गई है। बैठक में पार्टी के...

Average Rating