भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह बिष्ट का निधन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यक्त की शोक संवेदना
देहरादून:- उत्तराखंड भाजपा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके निधन को बेहद दुखद बताया।
सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रवक्ता एवं पूर्व दायित्वधारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा कि बिष्ट का निधन भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। सीएम धामी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन से भाजपा संगठन में शोक का माहौल है। पार्टी से जुड़े लोगों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
पोखरी में भालू के हमले से महिला की मौत, खराब मौसम ने बढ़ाई घायल की मुश्किल
चमोली:- विकासखंड पोखरी की नैल ग्राम पंचायत के सिदेली गांव में शुक्रवार सुबह जंगल में घास लेने गई दो महिलाओं...
देहरादून में सरेराह मारपीट का वीडियो वायरल, कई लोगों के घायल होने की सूचना
देहरादून:- प्रेमनगर थाना क्षेत्र के केहरी गांव में बीती रात मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ...
MDDA Colony Murder: बुजुर्ग महिला की हत्या के पीछे निकला करीबी का कनेक्शन
देहरादून:- रायपुर थाना क्षेत्र की एमडीडीए कॉलोनी में बुजुर्ग महिला की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा...
मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचे कांग्रेस नेता, पुलिस ने दर्ज किया केस
देहरादून:- राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा...
Mussoorie Accident News: व्यू प्वाइंट से गिरा युवक, अस्पताल में नहीं बच सकी जान
मसूरी:- उत्तराखंड के मसूरी में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। लाइब्रेरी चौक स्थित व्यू प्वाइंट से एक 20...
Dehradun Smart Development: GIS और ड्रोन से होगी निगरानी, सड़कों और चौराहों का होगा कायाकल्प
देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने देहरादून और आसपास के शहरों को...

Average Rating