उत्तराखंड: सबदरखाल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत
पौड़ी गढ़वाल:- उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देवप्रयाग–पौड़ी मोटर मार्ग पर सबदरखाल के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
देवप्रयाग से पौड़ी जा रही थी कार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार देवप्रयाग से पौड़ी की ओर जा रही थी। सबदरखाल के निकट अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस और SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान
सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीम घटनास्थल पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू टीम खाई में उतरकर कार में सवार छह लोगों को बाहर लेकर आई, लेकिन तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने और दुर्घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाने में लगी हुई है।
गंभीर घायल को श्रीनगर किया गया रेफर
हादसे में घायल एक व्यक्ति को पहले बागी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए श्रीनगर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
हरिद्वार के बताए जा रहे हैं सभी कार सवार
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी लोग हरिद्वार के निवासी बताए जा रहे हैं और किसी कार्य से पौड़ी जा रहे थे। पुलिस और SDRF आसपास के क्षेत्र में भी तलाशी अभियान चला रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वाहन में कोई अन्य व्यक्ति तो मौजूद नहीं था। फिलहाल दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
ट्रॉली पर बढ़ते दबाव और भूस्खलन के खतरे के चलते मध्यमहेश्वर यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर धाम की यात्रा को फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।...
भूस्खलन के खतरे के बीच मसूरी में सरकारी आवासों पर मंडराया संकट
मसूरी: लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में भूस्खलन का खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार...
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...
भारी बारिश से उत्तराखंड में बिगड़े हालात, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में मूसलाधार...

Average Rating