AICC ने दी उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम को मंजूरी, 107 प्रदेश सचिव भी बनाए गए

Read Time:3 Minute, 51 Second

देहरादून:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की मंजूरी के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया है। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से घोषित इस नई टीम में वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई कार्यकारिणी में गोदावरी थपलियाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 24 प्रदेश उपाध्यक्ष, 36 प्रदेश महासचिव और 107 प्रदेश सचिव बनाए गए हैं। कांग्रेस का कहना है कि नई टीम में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

पांच नई समितियों का भी गठन

प्रदेश संगठन के ढांचे को और मजबूत करने के लिए AICC ने पांच महत्वपूर्ण समितियों के गठन को भी मंजूरी दी है। इनमें कार्यकारिणी समिति, घोषणापत्र समिति, अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति, एसआईआर समिति और चार्जशीट समिति शामिल हैं। इन सभी समितियों का गठन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

41 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति बनी

नई कार्यकारिणी समिति में कुल 41 नेताओं को शामिल किया गया है। इनमें हरीश रावत, यशपाल आर्य, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, करण महारा, गुरदीप सिंह सप्पल, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, डॉ. हरक सिंह रावत, भुवन चंद्र कापड़ी, तिलक राज बेहड़, ममता राकेश, मयूख महार, हरीश सिंह धामी, फुरकान अहमद, विक्रम सिंह नेगी, मदन सिंह बिष्ट समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

इन नेताओं को मिली समितियों की कमान

घोषणापत्र समिति की अध्यक्षता भुवन चंद्र कापड़ी को सौंपी गई है, जबकि डॉ. प्रेम बहुखंडी को संयोजक बनाया गया है। समिति में गुरदीप सिंह सप्पल, सूर्यकांत धस्माना और सुजाता पॉल को सदस्य बनाया गया है। अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति (डिसिप्लिनरी कमेटी) की कमान विक्रम सिंह नेगी को दी गई है। वहीं मनोज रावत को एसआईआर समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। चार्जशीट समिति की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा करेंगे।

उपाध्यक्ष और महासचिव पदों पर भी नियुक्तियां

नई कार्यकारिणी में हेमेश खर्कवाल, विजय सारस्वत, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, मनोज रावत, राजीव महर्षि, अनुपम शर्मा, मधु सांगुरी, डॉ. प्रेम बहुखंडी सहित 24 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा राजेंद्र भंडारी, नवीन जोशी, अभिषेक सिंह, विजय गुनसोला, पुष्कर जैन, राकेश लाल शाह, दीप शर्मा, मकबूल कुरैशी, अमरजीत सिंह, याकूब सिद्दीकी, अनीता शर्मा, जयेंद्र रमोला समेत 36 नेताओं को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *