मृत छात्रों के परिवारों में छाया मातम, इलाके में शोक की लहर
रुड़की में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार दो कॉलेज छात्रों की मौत हो गई। जबकि एक छात्र गंभीर घायल है। घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। क्षतिग्रस्त वाहन पुलिस के कब्जे में है। जबकि रोडवेज बस के चालक को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सड़क दुर्घटना किन कारणों से हुई है पुलिस इसकी जांच कर रही है। दुर्घटना से पीड़ित परिवारों में गम का माहौल है।अमृत और सोनी निवासी नन्हेड़ा अनंतपुर थाना भगवानपुर और तेलूराम उर्फ सूरज निवासी सालियर साल्हापुर कोतावली गंगनहर रुड़की बुधवार दोपहर बीएसएम स्कूल से छुट्टी होने के बाद एक बाइक पर सवार होकर घर की ओर लौट रहे थे। तभी दोपहर दो बजे के करीब रामपुर चुंगी के पास पहुंचने पर सामने से आ रही रोडवेज बस से छात्रों की बाइक टकरा गई। जिसके बाद तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अमृत और तेलूराम उर्फ सूरज की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई।जबकि सोनी को गंभीर हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के समय आसपास के लोगों ने रोडवेज बस को चारों ओर से घेर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर छात्रों के शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी भेजा। गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो छात्रों की मौत हुई है। जबकि तीसरे छात्र को गंभीर चोट है। रोडवेज चालक को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहन पुलिस के कब्जे में है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
देहरादून-बागेश्वर में Orange Alert, उत्तराखंड के कई जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में मानसून के तेवर फिलहाल नरम पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 10 अगस्त...
मसूरी पालिका में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, धरने के बाद पर्यटन प्रभारी ने दिया इस्तीफे का प्रस्ताव
मसूरी:- नगर पालिका परिषद मसूरी की बोर्ड बैठक मंगलवार को शुरुआत से ही विवादों में घिर गई। बैठक शुरू होते...
हरिद्वार कांवड़ मेले में CM धामी का खास अंदाज, शिवभक्तों के पैर धोकर किया अभिनंदन
हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्तों का स्वागत और अभिनंदन किया।...
Uttarakhand News: मसूरी में 17.80 करोड़ के प्रोजेक्ट, सैन्य धाम और रोपवे पर भी CM धामी ने दिया अपडेट
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न...
कार मालिक के उड़े होश, अंदर मिला 7 फीट लंबा धामन; वन विभाग ने संभाला मोर्चा
हरिद्वार:- मानसून के दौरान हरिद्वार में सांपों के आबादी वाले इलाकों में पहुंचने का सिलसिला जारी है। शहर के अलग-अलग...
Cyber Attack Uttarakhand: मालवेयर मिलने के बाद अलर्ट, सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा पर उठे सवाल
देहरादून: उत्तराखंड की सरकारी वेबसाइटों और डिजिटल सिस्टम की साइबर सुरक्षा को लेकर एक नया पैटर्न सामने आने के बाद...

Average Rating