स्कूल से लौटते समय छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस ने जांच शुरू की
रुड़की और हरिद्वार में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल है। दोनों मामलों में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।पहला हादसा रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर हुआ। नन्हेड़ा अनंतपुर थाना भगवानपुर निवासी अमृत, सोनी और सालियर साल्हापुर, रुड़की निवासी तेलूराम उर्फ सूरज बीएसएम स्कूल के छात्र थे। बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद तीनों एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। दोपहर करीब दो बजे जैसे ही वे रामपुर चुंगी के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक रोडवेज बस से उनकी बाइक टकरा गई। अमृत और तेलूराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने रोडवेज बस को घेर लिया। गंगनहर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि रोडवेज बस के चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दूसरा हादसा हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के सतीकुंड के पास हुआ। बुधवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी पर जा रहे 19 वर्षीय छात्र आर्यन वर्मा पुत्र नीरज, निवासी आर्यनगर, ज्वालापुर को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत और जगजीतपुर चौक प्रभारी सुधांशु कौशिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि तहरीर आने पर फरार डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जाएगी।
About Post Author
uttarakhandsamachar
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating