मतदाताओं की सुविधा के लिए बड़ा फैसला, अब एक बूथ पर सिर्फ 1200 वोटर
मतदान केंद्र पर मतदाताओं में किया बदलाव
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ पुरुषोत्तम ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने मतदाता सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई ठोस कदम उठाए हैं. इनमें सबसे महत्वपूर्ण फैसला यह है कि अब प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1500 से घटाकर 1200 कर दी गई है. इससे राज्य में करीब 1000 नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिससे मतदाताओं को अपने घर के पास ही मतदान की सुविधा मिलेगी और लंबी लाइनों से भी राहत मिलेगी.
नई कॉलोनियों में बनेंगे अतिरिक्त बूथ
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ पुरुषोत्तम ने कहा कि आयोग अब ऊंची इमारतों और कॉलोनियों में भी अतिरिक्त बूथ स्थापित करने की अनुमति देगा. इसके साथ ही हर मतदान केंद्र पर मोबाइल डिपॉजिट सुविधा भी दी जाएगी, जिससे मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. डॉ पुरुषोत्तम ने बताया कि मतदाता सूची के अपडेट के लिए अब मृत्यु पंजीकरण का डेटा सीधे आरजीआई डेटाबेस से प्राप्त किया जाएगा और सत्यापन के बाद सूची में संशोधन किया जाएगा. इससे मृतकों के नाम हटाने की प्रक्रिया सरल और तेज़ होगी.
वोटर इनफार्मेशन स्लिप में होगा बदलाव
अब वोटर इनफार्मेशन स्लिप को और अधिक स्पष्ट व उपयोगी बनाया जाएगा. मतदाता की क्रम संख्या और भाग संख्या को प्रमुखता से दर्शाया जाएगा, जिससे उन्हें अपना बूथ आसानी से ढूंढने में सुविधा होगी. डॉ पुरुषोत्तम ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए प्रदेश में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत हर माह अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इसके साथ ही अब तक उत्तराखंड में 85 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें सीईओ स्तर पर 2, डीईओ स्तर पर 13 और ईआरओ स्तर पर 70 बैठकें शामिल हैं.
More Stories
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...
भारी बारिश से उत्तराखंड में बिगड़े हालात, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में मूसलाधार...
NHAI अधिकारियों को डीएम की चेतावनी, निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी
देहरादून:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग...
ऊर्जा निगमों के फैसले से UPNL कर्मचारियों में खुशी, अन्य विभागों से भी की मांग
देहरादून:- उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत UPNL (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की...

Average Rating