दून अस्पताल में गंभीर हालत में मिली नाबालिग, गर्भपात के मामले में जांच शुरू
नाबालिग से दुष्कर्म कर करवाया गर्भपात
पुलिस को दून अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक नाबालिग लड़की को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका गर्भपात कराया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल जांच के निर्देश दिए. जांच में सामने आया कि पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ ब्राह्मणवाला क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास रहती है. उसी इलाके में रहने वाला युवक कैफ पुत्र शहजाद, निवासी ब्रह्मपुरी पीड़िता को बहला-फुसलाकर कई बार दुष्कर्म करता रहा, जिससे नाबालिग गर्भवती हो गई.
बिना डॉक्टर की सलाह के दी गर्भपात की दवा
करीब चार महीने की गर्भवती हो चुकी पीड़िता को आरोपी ने बिना किसी चिकित्सकीय सलाह के गर्भ गिराने की दवा दे दी. दवा के प्रभाव से 9 जून की रात अचानक किशोरी की हालत बिगड़ गई. जिसके बाद परिजनों ने उसे एम्बुलेंस की मदद से दून अस्पताल पहुंचाया. किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी के खिलाड़ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
More Stories
मसूरी, देहरादून, टिहरी समेत कई वन प्रभागों में नए DFO की तैनाती
देहरादून:- उत्तराखंड सरकार ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी कर दी...
पूर्व सैनिकों के साथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अग्निवीर योजना पर उठे सवाल
देहरादून:- अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस ने गुरुवार को देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से लैंसडाउन...
SIR प्रक्रिया पर भाजपा का जवाब- किसी का वोट नहीं कट रहा, सिर्फ सत्यापन हो रहा
देहरादून:- उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में करीब 19.04 लाख मतदाताओं को नोटिस...
चंडीघाट चौराहे पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने कहा- मेडिकल में नशे की पुष्टि नहीं
हरिद्वार:- धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। चंडीघाट...
धामी सरकार में 34 हजार से ज्यादा युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, अब 2500 पदों की तैयारी
देहरादून:- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले पुष्कर सिंह धामी सरकार सरकारी नौकरियों के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाने की...
उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफनीं, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्ट; सभी विभाग सतर्क
रुद्रप्रयाग:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।...

Average Rating