श्रद्धालुओं के लिए राहत: हल्द्वानी और काठगोदाम से कैंची धाम को शटल सेवा शुरू - Uttarakhand Samachar

कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार श्रद्धालुओं को हल्द्वानी और काठगोदाम रोडवेज स्टेशन से सीधे कैंची धाम के लिए शटल सेवा (Shuttle service to Kainchi Dham) के माध्यम से भेजा जाएगा. हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि प्रशासन ने 100 वाहनों की व्यवस्था की है जो शटल सेवा के रूप में काम करेंगे. इससे न केवल ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटा जा सकेगा, बल्कि श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी.

दोपहिया वाहनों को नहीं होगी कैंची धाम जाने की अनुमति

15 जून को दोपहिया वाहनों को कैंची धाम जाने की अनुमति नहीं होगी. श्रद्धालु केवल प्रशासन द्वारा चलाई जा रही शटल सेवाओं से ही मंदिर पहुंच सकेंगे. प्रशासन ने रेलवे से भी समन्वय किया है. काठगोदाम स्टेशन पर आने वाली सभी छह ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों के लिए भी कैंची धाम तक पहुंचने के लिए विशेष शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी.

स्थापना दिवस के अवसर पर उमड़ती है लाखों की भीड़

गौरतलब है कि हर साल कैंची धाम के स्थापना दिवस (Kainchi Dham Foundation Day) के अवसर पर लाखों की भीड़ उमड़ती है, जिससे व्यवस्था संभालना बड़ी चुनौती बन जाता है. इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इस बार पहले से ही व्यापक तैयारी की है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम शांति व सुव्यवस्था के साथ संपन्न हो सके.

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *