लुधियाना में बदमाशों का तांडव: प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोलीबारी से हड़कंप
लुधियाना: थाना लाडोवाल के अधीन गांव बग्गा कला में 29 मई की रात को उस समय सनसनी फैल गई, जब प्रॉपर्टी कारोबारी भगवत सिंह पंधेर के घर पर बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने गोलियां चला दीं।
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी राजेश शर्मा, क्राइम ब्रांच-1 के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह और थाना लाडोवाल की प्रभारी गुरशिंदर कौर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
भगवत सिंह पंधेर ने बताया कि घटना के समय वह घर के अंदर थे, जब उनके पड़ोस में रहने वाले एक रिश्तेदार ने फोन कर गांव में फायरिंग की आवाजें सुनने की जानकारी दी। वह तुरंत छत पर गए, लेकिन उन्हें वहां कोई नजर नहीं आया।
अगले दिन जब उन्होंने अपनी कार देखी, तो उसकी पिछली डिग्गी पर गोली लगने के दो निशान मिले। जांच में सामने आया कि रात करीब 12:35 बजे दो बाइक सवार युवक आए और गोली चलाने के बाद फरार हो गए। करीब चार मिनट बाद वे दोबारा लौटे और फिर से एक गोली चलाकर भाग निकले।
ये गोलियां कारोबारी के घर के गेट को पार कर अंदर खड़ी कार को लगीं। पुलिस ने घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए और गहन जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी गुरशिंदर कौर ने बताया कि मामले की जांच विभिन्न एंगल से की जा रही है, जिसमें रंजिश और फिरौती जैसे पहलू भी शामिल हैं। हालांकि, भगवत सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्हें अब तक किसी प्रकार की धमकी या फिरौती की कॉल नहीं आई है।
More Stories
हरियाणा HTET का रिजल्ट घोषित, 1.92 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 का परिणाम घोषित कर दिया...
2027 चुनाव से पहले भाजपा का फोकस ग्रामीण पंजाब पर, पाटिल मॉडल की परीक्षा
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां धीरे-धीरे तेज हो रही हैं। भाजपा भी राज्य...
कनाडा में पढ़ाई के बाद काम की अनुमति नहीं, पंजाबी विद्यार्थियों का प्रदर्शन जारी
कनाडा में पढ़ाई पूरी करने के बाद काम करने की अनुमति यानी पोस्ट-ग्रेजुएशन वर्क परमिट (PGWP) पाने की उम्मीद कर...
मजीठा सीट पर बढ़ी सियासी हलचल, पप्पलप्रीत सिंह के नाम पर लगी मुहर
अकाली दल (वारिस पंजाब दे) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर मजीठा विधानसभा सीट से पप्पलप्रीत सिंह को अपना...
पंजाब में बारिश का दौर जारी, तापमान में गिरावट के साथ लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत
पंजाब में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के...
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर भड़के जेपी नड्डा, सुप्रीम कोर्ट की कमेटी का दिलाया हवाला
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जेपी नड्डा ने संसद मार्ग पुलिस थाने के बाहर राहुल गांधी के धरने को लेकर...

Average Rating