पंजाब में बारिश का दौर जारी, तापमान में गिरावट के साथ लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत

Read Time:3 Minute, 20 Second

पंजाब में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ जिलों में तेज गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है, जबकि अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है।  शनिवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में तेज गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों में मौसम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। वहीं मोहाली, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में भी बारिश का अनुमान है। लगातार बारिश से जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी, वहीं निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। लोगों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी जाती है। शुक्रवार को भी पंजाब के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण राज्य के औसत तापमान में करीब 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। हालांकि, फिलहाल तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। रूपनगर में राज्य का सबसे अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि बठिंडा में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रमुख शहरों की बात करें तो अमृतसर में अधिकतम तापमान 32.7 और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा। लुधियाना में अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम 25.8 डिग्री, जबकि पटियाला में अधिकतम 33.8 और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट में अधिकतम तापमान 33.7 और न्यूनतम 24.8 डिग्री रहा। फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस और फिरोजपुर का 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मानसून की सक्रियता के कारण आने वाले समय में भी पंजाब के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Please follow and like us:
Pin Share

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *