500 किलोमीटर की सीमा पर सुरक्षा चाक-चौबंद, पंजाब में कल राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल - Uttarakhand Samachar

गृह मंत्रालय के युद्ध से बचाव को लेकर दिए गए दिशा-निर्देश के बाद पंजाब में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। सात मई को देशभर में मॉक ड्रिल होगी। पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि प्रदेश के 20 जिलों में मॉक ड्रिल की जाएगी। सिविल डिफेंस, पंजाब पुलिस की टीमें गृह मंत्रालय के साथ मिलकर कल मॉक ड्रिल करेंगी। हमें अपनी 500 किलोमीटर की सीमा और नागरिकों की सुरक्षा करनी है। पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि प्रदेश के 20 जिलों में मॉक ड्रिल की जाएगी। सिविल डिफेंस, पंजाब पुलिस की टीमें गृह मंत्रालय के साथ मिलकर कल मॉक ड्रिल करेंगी। हमें अपनी 500 किलोमीटर की सीमा और नागरिकों की सुरक्षा करनी है।

फिरोजपुर डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने कहा कि आज शाम 7 से 7:15 बजे के बीच एक सायरन बजाया जाएगा जो एक मॉक ड्रिल है। इसमें किसी भी क्षेत्रवासी को डरने की जरूरत नहीं है, यह एक अभ्यास है क्योंकि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसीलिए यह अभ्यास किया जा रहा है। जब भी युद्ध जैसा माहौल हो तो प्रत्येक व्यक्ति तक सायरन के जरिए सूचना पहुंचाई जा सके।  उसका संकेत हर व्यक्ति तक पहुंचे। शाम 7:00 बजे से लेकर 7:15 बजे तक सायरन बजेगा। यह भी देखा जा रहा है कि जितने सायरन जिले में लगे हैं यह कार्य कर रहे हैं या नहीं। किसी भी व्यक्ति को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *