सड़क हादसे में बिखर गई खुशियां, बिहार में बारात जा रही SUV-ट्रैक्टर की टक्कर, 8 की मौत
बिहार के कटिहार में समेली प्रखंड कार्यालय के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर एक एसयूवी और ट्रैक्टर आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक (एसपी) वैभव शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर विपरीत दिशा से आ रहा था।
उन्होंने बताया कि कार सवार लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात समेली प्रखंड कार्यालय के पास हुई दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे राहत और बचाव दल ने पीड़ितों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में टुनटुन कुमार, ज्योतिष कुमार, प्रिंस कुमार, अजय कुमार, सिक्कू कुमार और तीन युवक शामिल हैं, जबकि दो की स्थिति नाजुक है। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और शादी का माहौल देखते ही देखते मातम में तब्दील हो गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पीड़ित सुपौल के निवासी हैं, एसपी ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि सभी पीड़ित एसयूवी में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को काफी दुखद बताया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल हुये दो लोगों, जिनका इलाज पूर्णिया सदर अस्पताल में चल रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
More Stories
रील का रईसजादा और बेगुनाह की मौत: दिल्ली के द्वारका में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ़्तार और रील के जानलेवा शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी...
Gold vs Silver: सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा टूटी, ₹3200 प्रति किलो की राहत।
भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की...
Explainer: क्यों गिर रहे हैं IT शेयर? क्या AI वाकई छीन लेगा सॉफ्टवेयर कंपनियों की ‘प्राइसिंग पावर’?
भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। आईटी सेक्टर (IT Sector) में...
जम्मू-कश्मीर: खन्नीटॉप में सेना की बस खाई में गिरने से मचा हड़कंप, 17 जवान थे सवार।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से आज एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहाँ के खन्नीटॉप इलाके में...
क्या टाटा की एयर इंडिया को मिला था ‘खराब’ विमान? बोइंग 787 की क्वालिटी और इंजीनियरिंग पर उठे गंभीर सवाल।
पिछले साल 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे ने...
जम्मू-कश्मीर के चतरू में ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की घेराबंदी तेज।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक...

Average Rating