फैशन की दुनिया का महाकुंभ: मेट गाला में सितारों का अनोखा अंदाज, कमला हैरिस भी शामिल
दुनिया का सबसे बड़ा फैशन इवेंट कल 4 मई से शुरू हुआ था और आज भी कई सेलेब्स ने अपनी प्रजेंस से इसकी रोनक बढ़ाई। बॉलीवुड, हॉलीवुड और कई ग्लोबल स्टार्स के अलावा पूर्व अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी मेट गाला 2025 इवेंट में शिरकत की और अपने शानदार लुक से सभी का दिल जीत लिया।
कमला हैरिस ने भी इस साल बाकी हस्तियों की तरह मेट गाला 2025 में डेब्यू किया। कमला हैरिस ने ऑफ-व्हाइट के डिजाइनर आईबी कामारा द्वारा बनाए गया काले और व्हाइट रंग का गाउन पहना, जो कार्यक्रम के थीम ‘सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल’ से पूरी तरह मेल खाता है। फैशन डिजाइनर कामारा, जिसका पूरा नाम आईबी कामारा है, एक स्टाइलिस्ट, पत्रकार, संगीतकार, मॉडल और क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में काम करते हैं। एएनआई की एक खबर के मुताबिक, कामारा ने हॉलीवुड रिपोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा, यह गाउन हैरिस की ताकत और आत्मविश्वास को दर्शाता है, जो फैशन के मूल में हैं।
2025 मेट गाला में कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट की प्रदर्शनी ‘सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल’ हुई, जिसके सह-अध्यक्ष कोलमैन डोमिंगो, लुईस हैमिल्टन, A$AP रॉकी, फैरेल विलियम्स और अन्ना विंटोर थे। लेब्रोन जेम्स को मानद अध्यक्ष बनाया जाना था, लेकिन घुटने की चोट के कारण वे शामिल नहीं हो सके।
More Stories
NEET रिजल्ट विवाद में सुप्रीम कोर्ट से छात्रों को राहत के संकेत
नीट (NEET) परीक्षा में शामिल हुए छह छात्रों ने अपनी ओएमआर (OMR) शीट में कथित गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए...
टर्बुलेंस के बाद मेडिकल टीम ने संभाला मोर्चा
फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 मंगलवार सुबह लैंडिंग से पहले अचानक तेज़ टर्बुलेंस की चपेट...
कांग्रेस ने जारी किया ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का पोस्टर
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी 8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों के साथ एक...
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का वीडियो तेजी से वायरल
बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धर्म,...
विधान भवन के बाहर सपा का प्रदर्शन, लगाए सरकार विरोधी नारे
उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले सोमवार को राजधानी लखनऊ में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।...
वैश्विक बाजार में तेल सस्ता, भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट...

Average Rating