होली पर सीर खड्ड में डूबे दो युवक, बिलासपुर में पुलिस ने शवों को निकाला - Uttarakhand Samachar

बिलासपुर जिले के झंडूता थाना के तहत पिपलूघाट के पास सीर खड्ड में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को होली के त्योहार पर हुआ। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी अश्वनी कुमार और गोपाल मणी शुक्रवार को सीर खड्ड पर बने चेक डेम में नहाने चले गए, लेकिन वह गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और डूब गए। हादसे का पता चलने पर झंडूता पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को बाहर निकाला। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने की है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *