बिलासपुर जिले के झंडूता थाना के तहत पिपलूघाट के पास सीर खड्ड में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को होली के त्योहार पर हुआ। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी अश्वनी कुमार और गोपाल मणी शुक्रवार को सीर खड्ड पर बने चेक डेम में नहाने चले गए, लेकिन वह गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और डूब गए। हादसे का पता चलने पर झंडूता पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को बाहर निकाला। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने की है। Please follow and like us: Share Post Share Post navigation नीना गुप्ता और मसाबा की पहली होली, बेटी के साथ खुशियों से सजी इस बार की होली पुष्कर में विदेशी पर्यटकों ने भी मनाई रंगों भरी होली, गुलाल और संगीत में झूमे सैलानी