नीना गुप्ता और मसाबा की पहली होली, बेटी के साथ खुशियों से सजी इस बार की होली
नीना गुप्ता की बेटी मसाबा के लिए इस बार होली का त्योहार काफी खास रहा है। बिटिया के साथ यह उनकी पहली होली जो है। बीते वर्ष अक्तूबर में मसाबा मां बनीं और पहली संतान के रूप में बिटिया का स्वागत किया। घर में बेटी के आने से उनकी जिंदगी में खुशियों के रंग जुड़ गए हैं। होली पर उन्होंने बेटी के साथ पहली होली खास अंदाज में मनाई।
मसाबा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बिटिया मातारा के साथ ( Matara) के साथ पहली होली के जश्न की झलकियां शेयर की हैं। उन्होंने ईको फ्रेंडली अंदाज में बिटिया के साथ होली खेली। मसाबा ने मातारा की झलक शेयर की है। हालांकि, तस्वीर में बेबी गर्ल का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। लेकिन, यह देखा जा सकता है कि बेटी के साथ मसाबा ने फूलों से होली खेली है। मसाबा ने पोस्ट के साथ लिखा है, ‘मातारा की पहली होली फूलों वाली’। आगे लिखा है, ‘कढ़ी चावल, आलू भिंडी, चने और मिर्च का अचार। आप सभी को होली की शुभकामनाएं। आज कम से कम तीन प्लेट चाट जरूर खाएं’। बता दें कि मसाबा गुप्ता और उनके पति सत्यदीप मिश्रा ने 11 अक्तूबर 2024 को बेटी का स्वागत किया। बता दें कि मसाबा एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं।
More Stories
रील का रईसजादा और बेगुनाह की मौत: दिल्ली के द्वारका में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना।
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रफ़्तार और रील के जानलेवा शौक ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी...
Gold vs Silver: सोने के मुकाबले चांदी ज्यादा टूटी, ₹3200 प्रति किलो की राहत।
भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज यानी मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की...
Explainer: क्यों गिर रहे हैं IT शेयर? क्या AI वाकई छीन लेगा सॉफ्टवेयर कंपनियों की ‘प्राइसिंग पावर’?
भारतीय शेयर बाजार के लिए बुधवार का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। आईटी सेक्टर (IT Sector) में...
जम्मू-कश्मीर: खन्नीटॉप में सेना की बस खाई में गिरने से मचा हड़कंप, 17 जवान थे सवार।
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से आज एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। यहाँ के खन्नीटॉप इलाके में...
क्या टाटा की एयर इंडिया को मिला था ‘खराब’ विमान? बोइंग 787 की क्वालिटी और इंजीनियरिंग पर उठे गंभीर सवाल।
पिछले साल 12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे ने...
जम्मू-कश्मीर के चतरू में ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ जारी, जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों की घेराबंदी तेज।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में भारतीय सेना ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक...

Average Rating