अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025, गूगल ने STEM क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर गूगल ने STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष डूडल प्रस्तुत किया है। यह डूडल उन महान महिलाओं के योगदान को उजागर करता है, जिन्होंने अंतरिक्ष अन्वेषण, प्राचीन खोजों और प्रयोगशाला अनुसंधान में क्रांतिकारी कार्य किए हैं, जिससे भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की गहरी समझ विकसित हुई है।
गूगल ने अपने संदेश में कहा, “यह डूडल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मनाता है। संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार 1975 में इस दिवस को आधिकारिक रूप से मान्यता दी थी, ताकि दुनिया भर में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया जा सके।”
हालांकि, गूगल ने यह भी उल्लेख किया कि STEM क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी अभी भी सीमित है। आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक STEM कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी केवल 29 प्रतिशत है। गूगल ने आगे कहा, “महिलाओं का यह योगदान लैंगिक समानता की दिशा में हो रही प्रगति को दर्शाता है, फिर भी STEM एक ऐसा क्षेत्र है जहां अभी भी महत्वपूर्ण अंतर बना हुआ है।”
More Stories
संसद सत्र में विपक्ष की तैयारी तेज, इंडिया गठबंधन को भी किया अलर्ट
संसद के मानसून सत्र के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा में अपने सभी...
सुप्रीम कोर्ट बोला- राजनीति में आए हैं तो विरोध से क्यों डरती हैं?
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा को बड़ा झटका देते हुए उनकी उस याचिका पर...
IAF की पहली महिला अधिकारी बनीं जिन्होंने पूरा किया Fighter Combat Leader कोर्स
भारतीय वायु सेना ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत देश की पहली महिला...
पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, पूरी निष्ठा से निभाऊंगा: नरोत्तम मिश्रा
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया उपचुनाव को लेकर...
LAC पर शांति बनाए रखने के लिए दोनों देशों ने दोहराई प्रतिबद्धता
भारत और चीन के बीच सीमा मामलों पर बातचीत और समन्वय के लिए गठित वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोऑर्डिनेशन...
शिवसागर में बाढ़ से उजड़े घर, फसलें और हजारों परिवार प्रभावित
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को असम के शिवसागर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का...

Average Rating