अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी, सीएम धामी एवं सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं - Uttarakhand Samachar

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश और दुनिया समाज में महिलाओं के योगदान को नमन कर रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी शुभकामनाएं दीं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिलाओं को नमन किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि हम महिला दिवस के मौके पर नारी शक्ति को नमन करते हैं।

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री ने लिखा कि ‘हमारी सरकार हमेशा से नारी सशक्तिकरण की दिशा में काम करती रही है और ये हमारी योजनाओं में भी दिखाई देता है। आज जैसा कि मैंने वादा किया था कि मेरा सोशल मीडिया प्रोफाइल महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा, जो आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।’ प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर महिला दिवस के मौके पर एक वीडियो भी साझा किया।

राष्ट्रपति ने दीं महिला दिवस की शुभकामनाएं
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला दिवस के मौके पर साझा संदेश में लिखा कि ‘आज हम महिलाओं के योगदान और उनकी उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं। हम महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण के लिए ठोस प्रयास करने का भी संकल्प लेते हैं। हमारी बहनें और बेटियां अब सीमाओं को लांघ रही हैं। हम महिलाओं को उनकी यात्रा में समर्थन देने का संकल्प लें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पीछे न छूट जाए, वे विभिन्न क्षेत्रों में नए रास्ते बना रही हैं। साथ मिलकर, हम एक लैंगिक समानता वाली दुनिया बना सकते हैं जहां महिलाएं बिना किसी डर के अपने सपनों को पूरा कर सकें।’

सीएम धामी ने दीं महिला दिवस की शुभकामनाएं

प्रदेश की समस्त मातृशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। लखपति दीदी योजना, घस्यारी कल्याण योजना और मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना जैसी पहल ने प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया है।

आज हमारी मातृशक्ति न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और प्रदेश की आर्थिक उन्नति में भी अहम योगदान दे रही है। उनके द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड के तहत व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं। आइए, इस महिला दिवस पर हम सभी मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के संकल्प को और दृढ़ करें।

सीएम योगी ने दीं महिला दिवस की शुभकामनाएं

‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की समस्त मातृशक्ति व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान, अधिकार, समानता एवं सशक्तिकरण हेतु डबल इंजन सरकार पूर्णत: समर्पित है। आइए, हर बेटी, हर बहन और हर माँ को सबल एवं स्वावलंबी बनाने हेतु संकल्पित हों।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *