योगी सरकार लायेगी यूनिफॉर्म सिविल कोड: केशव मौर्य - Uttarakhand Samachar

उत्तर प्रदेश में भी समान नागरिक संहिता यानि यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर चर्चा तेज हो  गई है। अब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात कहकर एक नया सियासी राग छेड़ दिया है।उनका दावा है कि उत्तर प्रदेश की सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बहुत गंभीरता के साथ विचार कर रही है।

अपने बयान में मौर्य ने कहा कि सभी को समान नागरिक संहिता की मांग और उसका स्वागत करना चाहिए। उत्तर प्रदेश सरकार भी इस दिशा में विचार कर रही है। हम इसके पक्ष में हैं और यह यूपी और देश की जनता के लिए जरूरी है उन्होंने कहा कि यह भी भाजपा के प्रमुख वादों में से एक है।

उप मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जब देश में सबका साथ, सबका विकास के तहत एक जैसा काम हो रहा है तब यूनिफॉर्म सिविल कोड भी लागू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा के जो प्रमुख मुद्दे हैं उनमें धारा 370, राम मंदिर निर्माण और यूनिफॉर्म सिविल कोड हमेशा से रहा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण हो रहा है, धारा 370 हटाई गई लेकिन विपक्ष ने साथ नहीं दिया। अब यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू किया जाएगा। इससे पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे और वर्तमान में बसपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने का समर्थन किया था।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *