रुद्रपुर में तस्करी का अध्ययन: 4 लाख की चरस के साथ गिरफ्तारी
रुद्रपुर: एसओजी, एएनटीएफ और कोतवाली पुलिस ने चार किलो से अधिक चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बरामद चरस की कीमत चार लाख से अधिक आंकी जा रही है. आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने दोनों को जेल भेजने का आदेश दिया, जिसके बाद पुलिस ने चरस तस्करों को जेल भेज दिया है.
चरस के साथ गिरफ्तार दोनों आरोपी नैनीताल जनपद के थाना क्षेत्र मुक्तेश्वर के रहने वाले हैं. आरोपी अपने आसपास के गांवों से चरस की खेप ला कर जनपद में सप्लाई करते थे. उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री राज्य के अभियान के तहत पुलिस ने इन चरस तस्करों को अरेस्ट किया. तस्करों से पुलिस टीम ने 2 किलो 40 ग्राम चरस बरामद की है.
उधमसिंह नगर जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि टीम थाना रुद्रपुर रम्पुरा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान कैनाल कॉलोनी गेट के पास चेकिंग अभियान चलाए हुए थी. तभी एक मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए. शक होने पर जब टीम ने रोका तो युवक सकपका गए. शक होने पर जब तलाशी ली गई तो आरोपियों से दो किलो चालीस ग्राम चरस बरामद हुई.
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अजय सिंह निवासी बजवालगांव पोस्ट जोस्यूड़ा थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल, देवेन्द्र निवासी ग्राम भौरा पोस्ट जोस्यूड थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल बताये. आरोपियों ने बताया कि वह कर्ज और गरीबी से उबरने के लिए अपने गांव और आसपास के क्षेत्र से चरस खरीद कर उधमसिंह नगर जनपद के कई क्षेत्रों में सप्लाई करते थे. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
More Stories
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...
भारी बारिश से उत्तराखंड में बिगड़े हालात, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में मूसलाधार...
NHAI अधिकारियों को डीएम की चेतावनी, निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी
देहरादून:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग...
ऊर्जा निगमों के फैसले से UPNL कर्मचारियों में खुशी, अन्य विभागों से भी की मांग
देहरादून:- उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत UPNL (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की...

Average Rating