तेज बारिश के साथ कपकोट में उफान पर आए गधेरे, मुनार में चार दुकानों में हानि
सोमवार दोपहर बाद कपकोट के कई इलाकों में करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के दौरान भगेड़ी गधेरा उफान पर आ गया। गधेरे के उफान पर आने से मुनार के चार दुकानों में मलबा घुस गया। सोमवार दोपहर बाद कपकोट के मुनार, सौंग, सूपी, तलाई क्षेत्र में काफी तेज बारिश हुई। बारिश से मुनार के पास बहने वाला भगेड़ी गधेरा उफान पर आ गया। अचानक हुई बारिश से गधेरा उफान पर आने से स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई।
गधेरा उफान पर आने से मुनार में सड़क मलबे से पट गई। सड़क पर हर तरफ मलबा, पत्थर पट गए। मलबा मुनार बाजार में दयाल सिंह, हीरा सिंह, प्रताप सिंह, दिनेश सिंह की दुकान में घुस गया। मलबे से पटी मुनार सड़क पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है। कई वाहन सड़क पर फंस गए। मलबे से पटी सड़क पर पैदल आवाजाही में भी दिक्कत आ रही है। व्यापारियों और लोगों ने स्वयं मलबा हटाना शुरू कर दिया है। जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के अन्य हिस्सों में सोमवार को बारिश नहीं हुई। बारिश के बाद कपकोट क्षेत्र में भी आसमान खुल गया था।
More Stories
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...
भारी बारिश से उत्तराखंड में बिगड़े हालात, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में मूसलाधार...
NHAI अधिकारियों को डीएम की चेतावनी, निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी
देहरादून:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग...
ऊर्जा निगमों के फैसले से UPNL कर्मचारियों में खुशी, अन्य विभागों से भी की मांग
देहरादून:- उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत UPNL (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की...
AICC ने दी उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम को मंजूरी, 107 प्रदेश सचिव भी बनाए गए
देहरादून:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की मंजूरी के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की नई कार्यकारिणी का ऐलान...
संतों ने दिया आशीर्वाद, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को मिला समर्थन
हरिद्वार: भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ प्रस्तावित विशेष कांवड़ यात्रा को...

Average Rating