प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऋषिकेश रैली के लिए तैयार बीजेपी कार्यकर्ता साथ ही मुख्यमंत्री धामी पहुंचे ऋषिकेश, कार्यस्थल का लिया जायजा
ऋषिकेश:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अप्रैल गुरुवार को ऋषिकेश में होने वाली रैली की तैयारियों में बीजेपी कार्यकर्ता जोरशोर से जुटे हुए हैं। रैली से एक दिन पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी ऋषिकेश पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। रैली स्थल पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और ऋषिकेश मेयर अनिता ममगईं भी मौजूद रहीं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक लेकर उनको शाम तक सभी इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश दिए, सीएम पुष्कर सिंह धामी की तरफ से साफ किया गया है कि पीएम मोदी की सुरक्षा-व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाए।
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 अप्रैल को होने वाली जनसभा के लिए राज्य के लोगों में उत्साह है. इस जनसभा में जो अपार भीड़ आएगी, वह ऐतिहासिक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस जनसभा से केवल हरिद्वार, टिहरी और गढ़वाल सीट ही नहीं बल्कि पांचों सीट पर भाजपा जीत का इतिहास रचेगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से खास लगाव रहा है, यह किसी से छिपा नहीं है।
More Stories
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...
भारी बारिश से उत्तराखंड में बिगड़े हालात, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में मूसलाधार...
NHAI अधिकारियों को डीएम की चेतावनी, निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी
देहरादून:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग...
ऊर्जा निगमों के फैसले से UPNL कर्मचारियों में खुशी, अन्य विभागों से भी की मांग
देहरादून:- उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत UPNL (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की...
AICC ने दी उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम को मंजूरी, 107 प्रदेश सचिव भी बनाए गए
देहरादून:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की मंजूरी के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) की नई कार्यकारिणी का ऐलान...
संतों ने दिया आशीर्वाद, 2036 ओलंपिक मेजबानी के लिए भारत के संकल्प को मिला समर्थन
हरिद्वार: भारत को वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ प्रस्तावित विशेष कांवड़ यात्रा को...

Average Rating