उत्तराखंड में मिला कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 का पहला मरीज
उत्तराखंड:- उत्तराखंड में कोविड के नए वेरिएंट जेएन.1 का पहला मामला मिला है। चार जनवरी को आरटीपीसीआर जांच में कोरोना संक्रमित पाई गई 72 वर्षीय महिला के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में कोविड के नए स्वरूप की पुष्टि हुई है। हालांकि संक्रमित महिला स्वस्थ होने के बाद घर पर है।
स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दून मेडिकल कॉलेज की लैब में भेजा था। इसमें 72 वर्षीय महिला के सैंपल में कोविड का नया वेरिएंट जेएन.1 मिला है। महिला को किसी अन्य बीमारी के चलते 30 दिसंबर 2023 को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। कोविड के लक्षण दिखाने देने पर डॉक्टरों ने कोविड जांच कराने के लिए कहा। दून अस्पताल में चार जनवरी को महिला की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। जिसमें कोरोना संक्रमित पाई गई। संक्रमित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। लेकिन महिला अपनी बहन के दामाद के संपर्क में आई थी। जो अमेरिका से आया था।
हालांकि दामाद कोरोना संक्रमित नहीं है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीएस रावत ने कोरोना संक्रमित महिला के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग जांच में जेएन.1 वेरिएंट मिलने की पुष्टि की है। केरल समेत कई राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन.1 के मामले बढ़ने पर प्रदेश सरकार ने भी एहतियात के तौर निगरानी और जांच बढ़ाने के लिए मानक प्रचलन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की थी। तीन और चार जनवरी को उत्तराखंड में दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए।
More Stories
उत्तराखंड में 2027 की तैयारी तेज, हल्द्वानी रैली में खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा
हल्द्वानी: उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान...
CM Dhami का बड़ा कदम, 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को सीधे खातों में मिली रकम
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के 9...
CM Dhami का बड़ा फैसला, नई पीढ़ी से सीधे पूछेंगे उत्तराखंड के विकास का रोडमैप
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य की नई पीढ़ी को नीति निर्माण और विकास की चर्चा से सीधे...
उत्तराखंड BJP की बड़ी बैठक, गढ़वाल मंडल के पदाधिकारियों के साथ संगठन का लिया जाएगा फीडबैक
देहरादून:- भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल मंडल की संगठनात्मक बैठक शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स चौक स्थित अतिथि सामुदायिक भवन...
देहरादून में अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा, तीन स्थानों पर MDDA की कार्रवाई
देहरादून: मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम, हल्द्वानी पहुंचे खड़गे
हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वह यहां आयोजित ‘विजय शंखनाद रैली’ को संबोधित करेंगे।...

Average Rating