स्मार्ट सिटी के तहत विद्युत लाइन भूमिगत करने के कार्य में डाली जा रही बाधा,भाजपा विधायक खजानदास का फूटा गुस्सा
देहरादून:- चकराता रोड पर स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्य में एलआइसी के अधिकारी अड़ंगा डाल रहे हैं। विद्युत लाइन भूमिगत करने का कार्य रोकने के लिए गुरुवार को भी एलआइसी के अधिकारी पहुंच गए। जिस पर राजपुर रोड विधायक खजान दास ने काम रोकने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी है। साथ ही ऊर्जा निगम के कार्मिकों को कार्य जारी रखने को कहा है। चकराता रोड के व्यापारियों की ओर से ऊर्जा निगम को पूरा सहयोग किया जा रहा है।चकराता रोड पर स्थित एलआइसी भवन में रहने वाले व्यक्तियों व व्यापारियों को कनेक्शन देने का एलआइसी के अधिकारी विरोध कर रहे हैं। ऐसे में उनकी ओर से भूमिगत लाइन का कार्य रुकवाया जा रहा है। गुरुवार को भी एलआइसी के अधिकारी विरोध करने आ गए। प्रबंधन का तर्क है कि एलआइसी भवन गिरासू है और इसे खाली करवाया जाना है। ऐसे में इन लोगों को बिजली का कनेक्शन नहीं दिया जाना चाहिए।
इस दौरान यहां के स्थानीय दुकानदारों ने एलआइसी के अधिकारियों की ओर से काम में अड़चन पैदा करने का विरोध किया। व्यापारियों ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत बिजली की लाइन अंडरग्राउंड की जा रही है। किसी को भी बिजली का कनेक्शन देने से रोका नहीं जा सकता है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता गौरव सकलानी ने कहा कि विद्युत कनेक्शन देने से किसी को वंचित नहीं रखा जा सकता। उधर, विधायक खजानदास ने भी स्मार्ट सिटी के कार्य समय पर पूर्ण करने की बात कही। विधायक ने एलआइसी अधिकारियों से बातचीत की और समझाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
More Stories
महेंद्रा क्लब के पास भीषण हादसा: दिल्ली के ड्राइवर समेत 5 लोग अस्पताल में भर्ती।
अल्मोड़ा: उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग...
रिश्तों पर लगा कलंक: रुद्रपुर में देवर की साजिश से हुआ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर): रुद्रपुर के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है। एसएसपी अजय...
एक्सप्रेसवे पर नफरत के ‘निशान’: पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश, CCTV खंगाले गए।
दिल्ली और देहरादून के बीच सफर को आसान बनाने वाले नवनिर्मित एक्सप्रेसवे पर एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और विवादित मामला सामने...
पिटकुल एमडी की कुर्सी पर मंडराया संकट, सामाजिक संगठनों ने बढ़ाया दबाव, कोर्ट ने जारी किया नोटिस।
उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन (पिटकुल) के प्रबंध निदेशक को हटाने के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपना लिया...
रिश्ता टूटने का बदला! सितारगंज में युवती को डराने पहुंचे सिरफिरे प्रेमी की पुलिस ने उतारी हेकड़ी।
उत्तराखंड के सितारगंज में बाजार गई दो बहनों के साथ सरेराह छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का...
उत्तराखंड ऊर्जा निगम भर्ती अपडेट: एमडी पद के लिए तकनीकी बैकग्राउंड की अनिवार्यता खत्म।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई हालिया कैबिनेट बैठक में राज्य के ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा एक अत्यंत...

Average Rating