मुख्य सचिव ने दिए निर्देश हर्बल टूरिज्म पार्क योजना भी शीघ्र शुरू की जाए
देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में प्रदेश में जड़ी-बूटी के विकास के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए कहा कि जड़ी-बूटी और इस क्षेत्र में रोजगार की सम्भावनाओं को देखते हुए, उत्पादन और प्रसंस्करण को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि वन पंचायतों के लिए शीघ्र ही योजना तैयार की जाए। जड़ी-बूटी की दिशा में जो वन पंचायतें पहले से कार्य कर रही हैं, उन्हें इस योजना में अवश्य शामिल किया जाए। उन्होंने योजना के लिए नियम व शर्तों को सरल बनाए जाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि हर्बल टूरिज्म पार्क योजना भी शीघ्र शुरू की जाए। योजनाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा सकता है। जो वन पंचायतें अच्छा कार्य करेंगी, उनको अधिक क्षेत्रफल में कार्य दिया जा सकता है। मुख्य सचिव ने वन विभाग को लीसा के सम्बन्ध में प्रदेश की नियमावली को भी अपडेट किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि लीसा (रेजिन) के उत्पादन में पुराने जमाने की तकनीक प्रयोग की जा रही है। इस अवसर पर प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक एवं सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी सहित जड़ी-बूटी शोध संस्थान के अधिकारी भी उपस्थित थे।
More Stories
हल्द्वानी में कांग्रेस की मेगा रैली आज, प्रदेशभर से पहुंचेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। नैनीताल जिले के हल्द्वानी स्थित...
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले के बाद संजीव आर्य को कांग्रेस में मिला बड़ा पद
देहरादून: कांग्रेस संगठन में जारी बदलावों के बीच उत्तराखंड से जुड़ी एक बड़ी राजनीतिक नियुक्ति सामने आई है। नैनीताल के...
सिर में धंसी हड्डी निकालकर डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान, इलाज जारी
श्रीनगर गढ़वाल:- केदारनाथ यात्रा के दौरान हुए एक गंभीर हादसे में घायल दिल्ली के 18 वर्षीय युवक की हेमवती नंदन...
भारी बारिश से उत्तराखंड में बिगड़े हालात, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून:- उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राजधानी देहरादून सहित कई जिलों में मूसलाधार...
NHAI अधिकारियों को डीएम की चेतावनी, निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी
देहरादून:- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गुरुवार को निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग...
ऊर्जा निगमों के फैसले से UPNL कर्मचारियों में खुशी, अन्य विभागों से भी की मांग
देहरादून:- उत्तराखंड के ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत UPNL (उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड) कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की...

Average Rating