मुख्यमंत्री धामी आज से करेंगे बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर कार इस्तेमाल
मुख्यमंत्री धामी ने बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर कार में सफर शुरू कर दिया है मुख्यमंत्री सामान्य तौर पर इनोवा कार से चलते थे लेकिन इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। आपको बताते चलें बुलेट प्रूफ कार फॉर्च्यूनर मुख्यमंत्री की फ्लीट में ही रहती थी परंतु बुलेट प्रूफ कार के शीशे मूव ना होने के कारण इसमें सवार व्यक्ति किसी बाहरी व्यक्ति से बात नही कर सकता जबकि सीएम धामी विन्रम व मिलनसार स्वभाव के होने के कारण बुलेट प्रूफ वाहन को इग्नोर करते थे परंतु अब इस रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लेते हुए बुलेट प्रूफ वाहन में आज से सफर शुरू कर दिया है।
आपको बता दें ये फॉर्च्यूनर कार त्रिवेंद्र सरकार के दौरान आई थी जिसका उपयोग त्रिवेंद्र सिंह रावत कभी करते थे कभी नहीं करते थे वहीं तीरथ सिंह रावत जब मुख्यमंत्री बनकर आए तो उन्होंने इस कार से चलना बंद कर दिया और इनोवा से चलते थे मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इनोवा से ही चलते रहे लेकिन अब इंटेलिजेंस की इनपुट के चलते मुख्यमंत्री को बुलेट प्रूफ कार में बैठना पड़ रहा है।
More Stories
नैनीताल से उत्तरकाशी तक, अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? देखिए विस्तृत रिपोर्ट।
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड के बाद अब मौसम का मिजाज काफी हद तक सुहावना हो गया है। हालांकि, पहाड़ों...
गुणवत्ता और रफ्तार पर फोकस, संस्कृत शिक्षा सचिव का विश्वविद्यालय दौरा।
उत्तराखंड में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सरकार एक्शन मोड में है।...
विकासनगर डायरी: खाटू श्याम धाम में दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, मुख्यमंत्री रहे मुख्य अतिथि।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विकासनगर स्थित खाटू श्याम धाम में आयोजित भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में...
अतिथि शिक्षकों की दोहरी मार: न बढ़ा मानदेय, न मिलेगा छुट्टियों का वेतन; नाराजगी तेज।
उत्तराखंड के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे 4300 से अधिक अतिथि शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग से...
हरिद्वार से उत्तरकाशी तक धामी सरकार की धूम: कैंपों में उमड़ा जनसैलाब, 70 हजार से ज्यादा प्रमाण पत्र जारी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और जवाबदेही...
पहाड़ी दंपति के संघर्ष की जीत: THDC विस्थापितों की भूमि से हटा कब्जा, लाभार्थियों ने जताया आभार।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से न्याय की एक सुखद तस्वीर सामने आई है। ग्राम अटक फार्म में...

Average Rating